Haldwani News: उफनती गौला में जान जोखिम में डाल रहे लोग
हल्द्वानी, अगस्त 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रानीबाग में उफनती गौला नदी के किनारे युवाओं की लापरवाही लगातार जारी है। पुलिस-प्रशासन की सख्त एडवाइजरी के बावजूद लोग रील और फोटो के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे हैं। पिछले दो दिनों में पैर फिसलने से नदी में बहे तीन युवकों को पुलिस ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला था। शुक्रवार को दो और रविवार को एक युवक नदी के तेज बहाव में बह गया था, जिन्हें समय रहते बचा लिया गया। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस निगरानी न होने से लोग आसानी से नदी किनारे पहुंच रहे हैं। इस मामले पर एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि काठगोदाम और वनभूलपुरा थाना प्रभारियों को नदी किनारे के संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, मनाही के बावजूद नदी किनारे जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.