हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी के दुर्गा सिटी सेंटर स्थित जगदंबा नगर इलाके में अराजकता, मारपीट और माहौल खराब करने वाले 30 अज्ञात युवकों के खिलाफ पुलिस ने उपद्रव की साजिश रचने, बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस ने गुरुवार देर शाम तोड़फोड़ और मारपीट में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।जगदंबा नगर, भोटिया पड़ाव निवासी कारोबारी विपिन चंद्र जोशी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बुधवार रात उनकी चाट की दुकान में 25 से 30 युवक घुसे और बेवजह तोड़फोड़ करने लगे। इतना ही नहीं ईंट और पत्थर समेत हेलमेट से ग्राहकों के साथ अभद्रता कर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई। इसी दौरान युवकों के दो गुटों में भी जमकर मारपीट ...