हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। उत्तराखंड में सोशल मीडिया की दुनिया में फेसबुक को पीछे छोड़ इंस्टाग्राम तेजी से अपनी जगह बना रहा है। युवाओं की पसंद तेजी से बदल रही है। कभी दोस्तों से जुड़ने, फोटो साझा करने और अपनी बातें रखने का सबसे लोकप्रिय मंच रहा फेसबुक अब पिछड़ता नजर आ रहा है।

उत्तराखंड में इंस्टाग्राम की बढ़ती लोकप्रियता मोबाइल पर स्क्रॉल करते युवाओं की उंगलियां अब फेसबुक की पोस्ट से ज्यादा इंस्टाग्राम की रीलों पर थम रही हैं। मनोरंजन के साथ फोटो, वीडियो, स्थानीय खबरें और रोजमर्रा की जानकारियां देखने का माध्यम भी इंस्टाग्राम बनता जा रहा है। दिल्ली की निजी संस्था प्रारंग के अक्तूबर 2026 के सर्वे के अनुसार, उत्तराखंड की साक्षर आबादी के अनुपात में इंस्टाग्राम की पहुंच 56 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि फेसबुक क...