हल्द्वानी, अक्टूबर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड की जेलों में देश के विभिन्न राज्यों के कैदियों के साथ कई विदेशी नागरिक भी बंद हैं। इनमें नेपाल, रूस, बांग्लादेश व चीन के नागरिक शामिल हैं। कोई अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में जेल पहुंचा, तो कोई वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी देश में रहने के मामले में पकड़ा गया। नेशनल प्रिजन इनफॉरमेशन पोर्टल (एनपीईपी) के आंकड़ों के मुताबिक राज्य की 12 जेलों समेत एक केंद्रीय कारागार में 93 विदेशी कैदी और बंदी सलाखों के पीछे हैं। इनमें ऐसे लोग भी शामिल हैं, जो निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन किए बिना भारत में दाखिल हुए या वीजा समाप्त होने के बाद भी यहां रुके रहे। फर्जी दस्तावेज तैयार करने और धोखाधड़ी जैसे मामलों में भी विदेशी नागरिक सलाखों तक पहुंचे हैं। अधिकांश मामले विचाराधीन ...