Haldwani News: ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में तीन लोग घायल
हल्द्वानी, नवम्बर 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार देर रात ई-रिक्शा और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार ई-रिक्शा मुखानी से कालू सिद्ध मंदिर की ओर जा रहा था और बाइक मुखानी की तरफ आ रही थी। इसी दौरान मुखानी चौराहे से कुछ दूरी पर दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक, बाइक सवार और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया था। उपचार के बाद वे घर चले गए। मामले में पुलिस को अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.