हल्द्वानी, अगस्त 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के नैनीताल रोड स्थित कार्यालय में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कार्यालय कर्मियों, पेंशनरों और विभिन्न कार्यों से कार्यालय पहुंचे लोगों सहित 100 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। सुबह 10 बजे शुरू हुए शिविर में फिजिशियन डॉ. उत्तम यू शेट्टीगर और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. मोनिका त्रिपाठी ने मरीजों का परीक्षण किया। घरों के आसपास पानी जमा नहीं होने देने और नियमित रूप से योग और व्यायाम करने के लिए जागरूक किया गया। शिविर में सहायक आयुक्त दयानिधि वत्स, गुरदेव सिंह, आदित्य चंदेल, विनोद राय, सुरेंद्र सिंह राणा, नीतू और गौरव पांगती समेत कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...