Haldwani News: ईई से स्मार्ट मीटर का कैंप लगाने की मांग
हल्द्वानी, जुलाई 15 -- Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। स्मार्ट मीटर से जुड़ी दिक्कतों के समाधान के लिए ऊर्जा निगम से कैंप लगाने की मांग की गई। बुधवार को सामाजिक कार्यकर्ता उवैस राजा के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार को ज्ञापन सौंप कर उपभोक्ताओं की आशंकाओं को समाधान करने की मांग की गई।ज्ञापन में कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर लोगों में डर बना हुआ है। विभाग की ओर से इसकी सही से जानकारी भी नहीं दी जा रही है। इसके समाधान के लिए वनभुलपुरा के मजाहिद चौक, लाइन नंबर आठ, इंद्रानगर, गांधी नगर, जवाहर नगर, राजपुरा, आवास विकास और काठगोदाम क्षेत्र में कैंप लगाने की मांग की गई। ईई ने जल्द कैंप लगाने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.