Haldwani News: इलेक्ट्रिक एसोसिएशन ने रोपे 90 पौधे
हल्द्वानी, अगस्त 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इलेक्ट्रिक एसोसिएशन की ओर से शनिवार को वन विभाग की जमीन पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के 90 पौधे रोपे। इनमें पीपल, जामुन, नीम, आंवला, कटहल और पाखड़ आदि के पौधे शामिल रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद भाकुनी के साथ दीपक मेलकानी, हरीश पांडेय, नेत्र वल्लभ, मदन सिंह, पूरन लाल, अशोक अग्रवाल, हरीश रजवार और दीपक बिष्ट समेत अन्य सदस्यों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सदस्यों ने पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.