Haldwani News: इनर व्हील क्लब रामनगर ने मनाया फ्रेंडशिप डे
हल्द्वानी, अगस्त 2 -- Haldwani News: रामनगर। इनर व्हील क्लब ऑफ रामनगर की अध्यक्ष अंजलि जिंदल व उनकी टीम के नेतृत्व में 'फ्रेंडशिप डे' बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब की सदस्याओं ने एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधकर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया। अध्यक्ष अंजलि जिंदल ने कहा कि यह दिन केवल खुशियां बांटने का नहीं, बल्कि समाज सेवा के संकल्प को साथ मिलकर और मजबूत करने का अवसर है। इस दौरान सभी सदस्याओं ने एकजुट होकर विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया और समाज हित में निरंतर मिलकर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.