हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इनर व्हील क्लब हल्द्वानी की ओर से शनिवार को 'जीवन धारा' प्रोजेक्ट के तहत नैनीताल रोड स्थित राही डायलिसिस सेंटर में किडनी रोग से पीड़ित अत्यंत निर्धन महिला की मदद की गई। क्लब ने महिला की डायलिसिस और दवाइयों के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की। क्लब अध्यक्ष इंदू पांडे ने बताया कि 'जीवन धारा' प्रोजेक्ट के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को उपचार में सहयोग देने का प्रयास किया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर महिला के इलाज में सहायता देकर क्लब ने उसके उपचार को जारी रखने में सहयोग किया। इस दौरान डॉ. राशि कौशल और ज्योति नेगी भी मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...