Haldwani News: इनर व्हील क्लब ने दिव्यांग बालिकाओं को बांटी सिलाई और क्राफ्ट सामग्री
हल्द्वानी, अगस्त 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। इनर व्हील क्लब की ओर से 'विमेंस स्किल ट्रेनिंग' प्रोजेक्ट के तहत फतेहपुर कटघरिया स्थित सेवालय संस्था में बुधवार को जरूरतमंद दिव्यांग बालिकाओं की मदद की गई। इस दौरान चार अति निर्धन दिव्यांग बालिकाओं को सिलाई का सामान और तीन बालिकाओं को क्राफ्ट सामग्री उपलब्ध कराई गई। क्लब की ओर से बालिकाओं को सलवार-सूट, साड़ियां, चादरें समेत अन्य आवश्यक सामग्री भी वितरित की गई। क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बालिकाओं को हुनर से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष इंदु पांडे के साथ रितु त्यागी, राशि कौशल, ज्योति नेगी, नीरजा बोरा, बेला गुप्ता, किरण भट्ट और रीता गुप्ता मौजूद रहीं। फोटो::
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.