हल्द्वानी, अक्टूबर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इनर व्हील शाइनिंग क्लब हल्द्वानी की ओर से रामपुर रोड स्थित होटल में बुधवार को बैठक की गई। जिलाध्यक्ष डॉ. मनीषा वाजपेयी ने क्लब की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी ली। मीना रावत ने डॉ. वाजपेयी को सम्मानित किया। पूर्व अध्यक्ष नीलम शर्मा ने क्लब के कार्यों की जानकारी दी। सचिव मीनू पांडे ने क्लब की गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि कोषाध्यक्ष प्राची बिष्ट ने आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश किया। आईएसओ गीता तिवारी, अर्चना पंत, एडिटर मंजू पाठक, इंदु आर्य, कविता पाठक, किरण त्रिपाठी, नीलम त्रिपाठी, रेणु कार्की, निशा धोनी, उमा पंत, हिना, रश्मि कांडपाल आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...