Haldwani News: इनर व्हील क्लब का निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण शुरू
हल्द्वानी, अगस्त 7 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। इनर व्हील क्लब ऑफ राइजिंग स्टार्स की ओर से गुरुवार को क्रिएटिव मां स्टूडियो में आयोजित कार्यक्रम में आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के लिए निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण कक्षाओं का शुभारंभ किया गया। क्लब के फिट गर्ल अभियान के तहत छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। वहीं पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एथेनॉल से चलने वाली कार का प्रदर्शन भी किया गया। क्लब अध्यक्ष शैली गर्ग, सचिव तन्वी अग्रवाल सहित अन्य ने भविष्य में भी शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.