Haldwani News: इनरव्हील शाइनिंग क्लब हल्द्वानी की मीना बनीं अध्यक्ष
हल्द्वानी, जुलाई 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी ,संवाददाता। इनरव्हील शाइनिंग क्लब हल्द्वानी के अधिष्ठापन समारोह का आयोजन शनिवार को उत्साहपूर्वक किया गया। समारोह में वर्ष 2026-27 के लिए क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाजसेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करने का संकल्प लिया। नई कार्यकारिणी में मीना रावत को अध्यक्ष, मीनू पांडे को सचिव, कमलजीत को कोषाध्यक्ष, रश्मि कांडपाल को उपाध्यक्ष, गीता तिवारी को आईएसओ, मंजू पाठक को एडिटर तथा अंजना पंत को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। निवर्तमान अध्यक्ष नीलम शर्मा ने नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: अग्रवाल महासभा: असीम सिंघल अध्यक्ष, राजकुमार अग्रवाल बने महामंत्री इस अवसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.