Haldwani News: इनरव्हील क्लब ने 32 विद्यार्थियों की शिक्षा का जिम्मा उठाया
हल्द्वानी, जुलाई 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इनरव्हील क्लब ने सामाजिक सरोकारों के तहत संचालित अपने विद्यादान महादान प्रोजेक्ट के तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों की शिक्षा में सहयोग करते हुए सराहनीय पहल की। क्लब ने राजकीय बमोरी स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और रानीबाग स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत 32 आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं के वार्षिक विद्यालय शुल्क एवं बोर्ड परीक्षा शुल्क जमा कराया। क्लब अध्यक्ष इंदु पांडे ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। यहां रितु त्यागी, राशि कौशल, ज्योति नेगी, कुसुम कुंजवाल, आशा दर्मवाल, हेमा रावत, सरिता अग्रवाल, रमा पांडे आदि रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.