Haldwani News: इनरव्हील क्लब ने गरीब महिला की कराई डायलिसिस
हल्द्वानी, अगस्त 25 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इनरव्हील क्लब ने मंगलवार को 'जीवन धारा' मुहिम के अंतर्गत किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रही गरीब परिवार की महिला की मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। क्लब की सदस्यों ने 'राही डायलिसिस सेंटर' में महिला का निशुल्क डायलिसिस करवाया। इसके साथ ही मरीज को डायलिसिस के दौरान और उसके बाद उपयोग में आने वाली सभी जरूरी और महंगी दवाइयां भी उपलब्ध कराईं, ताकि उनका इलाज सुचारू रूप से चल सके। इस दौरान इनरव्हील क्लब हल्द्वानी की अध्यक्ष इन्दु पांडे, क्लब की वरिष्ठ सदस्य राशि कौशल, ज्योति नेगी और रितु त्यागी ने भी पीड़ित महिला का ढांढस बंधाया और भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.