हल्द्वानी, सितम्बर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। इनरव्हील क्लब ऑफ राइजिंग स्टार की ओर से शुक्रवार रात गोल्डन पाम बैंक्वेट हॉल में पहली बार 'भजन क्लबिंग' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भजनों की जामिंग और लाइव प्रस्तुति के लिए कृषिव बैंड को आमंत्रित किया गया। बैंड ने पारंपरिक भजनों को आधुनिक संगीत के अंदाज में प्रस्तुत किया। क्लब अध्यक्ष शैली गर्ग और सचिव तन्वी अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब सदस्यों और शहरवासियों ने भक्ति संगीत का आनंद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...