हल्द्वानी, सितम्बर 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर के बाजार सज चुके हैं। 14 सितंबर को गणपति स्थापना के लिए रामपुर रोड और नैनीताल रोड पर गणेश प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं। इस बार बाजार में 250 रुपये से लेकर सात फीट ऊंची 15 हजार रुपये तक की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं। वहीं मिष्ठान भंडारों में केसर मोदक ने रंगत बिखेरी है। नैनीताल रोड स्थित मूर्तिकार विक्की के अनुसार बाजार में इस बार सबसे बड़ी आकर्षण सात फीट ऊंची प्रतिमा है, जिसकी कीमत लगभग 14 से 15 हजार रुपये है। इसके अलावा 8, 10 और 12 हजार रुपये की प्रतिमाएं भी बाजार में उपलब्ध हैं। कारीगरों ने बताया कि ये प्रतिमाएं कागज, बांस, लकड़ी, मिट्टी, भूसा और धान के छिलके से तैयार की जा रही हैं और इनकी सजावट में पूरी तरह प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया गया है। वहीं रामपुर रोड के ...