Haldwani News: इंस्प्रेशन स्कूल में 30 छात्राओं को लगा एचपीवी का टीका
हल्द्वानी, अगस्त 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। इंस्प्रेशन स्कूल हल्द्वानी में शनिवार को विशेष एचपीवी टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर आयोजित सत्र में 30 छात्राओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रीति आर्या और अर्बन सिटी हेल्थ ऑफिसर राघवेंद्र रावत ने छात्राओं और अभिभावकों को एचपीवी संक्रमण, टीके की उपयोगिता और इससे होने वाले लाभों की जानकारी दी। एएनएम नीमा नेगी और बबीता ने छात्राओं का टीकाकरण किया। सीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों से टीकाकरण को लेकर किसी भी तरह की भ्रांति या संकोच न रखने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.