हल्द्वानी, जुलाई 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल शनिवार को एडवांस योगासन प्रतियोगिता हुई। कक्षा पांच में दिव्यांशी, रिद्धि और अनिका, कक्षा छह में आयुषी, दक्षिणा, वान्या पंत और नित्या अग्रवाल, कक्षा सात में रितिशा सुयाल व दीपिका, तेजस्विनी व आराध्या, हंसिका व श्रुति और कक्षा आठ में देवाक्षी, मीन्हा और रिद्विमा, रितिषा और कुनाल क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। निर्णायक योग शिक्षक आयुषी कनवाल व कमलेश चंद्र पंत रहे। संचालन उर्मिल जोशी ने किया। प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप प्रधानाचार्या ममता तनेजा ने पदक बांटे। प्रबंधक दीपक बल्यूटिया, प्रबंधिका गीतिका बल्यूटिया ने योग का महत्व समझाया। कविता नेगी, दीपिका बिष्ट, संजय गोस्वामी, विजय पांडे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...