Haldwani News: इंस्टाग्राम से मंगाए जेंट्स जूते, पार्सल में निकले लेडीज
हल्द्वानी, जुलाई 7 -- Haldwani News: नैनीताल, संवाददाता। इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखकर ऑनलाइन जूते मंगाना मल्लीताल निवासी एक युवक को महंगा पड़ गया। युवक ने करीब ढाई हजार रुपये के जेंट्स जूते ऑर्डर किए थे, लेकिन डिलीवरी में उसे निम्न गुणवत्ता के लेडीज जूते भेज दिए गए। शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ, बल्कि उसके साथ अभद्रता किए जाने का आरोप है।मल्लीताल निवासी प्रकाश ने बताया कि उसने इंस्टाग्राम पर आए एक विज्ञापन के माध्यम से करीब 2,500 रुपये के जेंट्स जूते ऑर्डर किए थे। पार्सल मिलने पर जब उसने पैकेट खोला तो उसमें जेंट्स जूतों की बजाय निम्न गुणवत्ता के लेडीज जूते निकले। प्रकाश का आरोप है कि उसने शिकायत के लिए विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, लेकिन समस्या का समाधान करने के बजाय उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.