हल्द्वानी, सितम्बर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के 134 इंटर्न डॉक्टर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान एक इंटर्न डॉक्टर ने डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) के बाहर ऑटो चलाकर विरोध जताया। ऑटो चालक के अंदाज में लामाचौड़-देवलचौड़ की सवारियों की आवाज लगाई। ऑटो चलाते इंटर्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार सुबह एसटीएच के मुख्य द्वार के बाहर सभी इंटर्न धरने पर बैठ गए। हाथों में पोस्टर लेकर उन्होंने स्टाइपेंड 17 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग की। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद अस्पताल में सेवाएं देने के बावजूद मिलने वाली राशि बढ़ती महंगाई के सामने बेहद कम है। भोजन, कमरा, परिवहन और रोजमर्रा के खर्च लगातार बढ़ रहे हैं...