Haldwani News: आशीष दुम्का चुने गए रोटरी डिस्ट्रिक्ट के असिस्टेंट गवर्नर
हल्द्वानी, अक्टूबर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी। रोटरी क्लब हल्द्वानी के वर्तमान अध्यक्ष आशीष दुम्का को रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3110 के रोटरी वर्ष 2027-28 के लिए असिस्टेंट गवर्नर चुना गया है। उनका चयन आगामी मंडलाध्यक्ष राजीव मित्तल ने उनकी नेतृत्व क्षमता, कार्यशैली और योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए किया। दुम्का इससे पहले क्लब में महासचिव और डायरेक्टर के पदों पर भी सेवाएं दे चुके हैं। उनके चयन पर क्लब सदस्यों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। बधाई देने वालों में मनोज शाह, डॉ. प्रविंद्र रौतेला, उदय भट्ट, विजय शर्मा, अशोक मित्तल, आरपी सिंह और विनोद गड़कोटी समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.