हल्द्वानी, सितम्बर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भाजपा नेता विकास भगत ने मंगलवार को कालाढूंगी विधानसभा के कोटाबाग क्षेत्र के आवलाकोट में स्थानीय महिलाओ से संवाद कर समस्याओं एवं सुझावों को सुना। भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मातृशक्ति के सशक्तिकरण, सम्मान एवं कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। कहा कि सरकार लगातार बहनों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रही है और इसीलिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि मुकेश वर्मा, सरस्वती जोशी, हेमा देवी, पूनम मेहरा, अनीता देवी, प्रभा पांडे, दमयंती बिष्ट, दीपक जख्वाल, सीवी आर्य, भारती देवी, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...