Haldwani News: आरोग्य केंद्र ठप बिना इलाज मायूस लौट रहे मरीज
हल्द्वानी, अगस्त 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नगर निगम क्षेत्र में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए खोले गए आरोग्य मंदिर आठ माह बाद ही शोपीस बन गए हैं। जो बजट न मिलने से ठप हो गए हैं। यहां रोज उपचार को पहुंच रहे मरीज बिना दवा और जांच के मायूस लौट रहे हैं। जिन्हें अब छोटे-मोटे उपचार को दूसरे अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में दिसंबर 2025 को अर्बन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (आरोग्य मंदिर) खोले गए। इनका उद्देश्य था कि प्राथमिक उपचार, जांच और दवाएं स्थानीय स्तर पर ही मिल जाएं। जिससे लोगों को बड़े अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़े। वहीं अब आठ माह बाद बजट न मिलने से सभी केंद्रों का संचालन ठप हो गया है। यहां कार्यरत कार्मिकों को कई माह से वेतन भी नहीं मिल पाया है। केंद्र में उपचार को पहुंच रहे मरीजों के लिए दवाइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.