हल्द्वानी, नवम्बर 24 -- Haldwani News: नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट ने हल्द्वानी के घनी आबादी वाले रिहायशी इलाकों में संचालित आरा मशीनों के मामले में राज्य सरकार को दो हफ्ते के भीतर नीति पेश करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार से आरा मशीनों के संचालन और उनके स्थान निर्धारण को लेकर स्पष्ट नीति प्रस्तुत करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई दो हफ्ते बाद होगी। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ में मामले की सुनवाई हुई। जनहित याचिका हल्द्वानी निवासी रोहन चंद्रावती ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि रिहायशी इलाकों के बीच संचालित आरा मशीनों से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनसे लगातार उड़ने वाली लकड़ी की धूल और शोर के कारण स्कूली ...