Haldwani News: आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सुरजीत जिलाध्यक्ष और प्रकाश मंत्री बने
हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट एसोसिएशन की नैनीताल जिला शाखा के द्विवार्षिक चुनाव में सुरजीत सिंह नेगी जिलाध्यक्ष और प्रकाश चंद्र मंत्री निर्वाचित हुए हैं। शुक्रवार शाम तिकोनिया स्थित एक होटल में आयोजित अधिवेशन के दौरान नई जिला कार्यकारिणी के लिए मतदान कराया गया। चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुरजीत सिंह नेगी को कुल 37 में से 22 मत मिले। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रेनू रावत को सात वोटों के अंतर से पराजित किया। वहीं मंत्री पद पर प्रकाश चंद्र और भीमराज पुरी के बीच बेहद कड़ा मुकाबला रहा। प्रकाश चंद्र ने 19 मत हासिल कर महज एक वोट के अंतर से जीत दर्ज की। यह भी पढ़ें- Haldwani News: आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष बने सुरजीत, मंत्री बने प्रकाश नई कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.