हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मासिस्ट एसोसिएशन की नैनीताल जिला शाखा के द्विवर्षीय अधिवेशन एवं चुनाव में सुरजीत सिंह नेगी जिलाध्यक्ष और प्रकाश चंद्र मंत्री चुने गए। शुक्रवार शाम तिकोनिया स्थित एक होटल में आयोजित अधिवेशन में मतदान संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर सुरजीत सिंह नेगी को 37 में से 22 मत मिले। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी रेनू रावत को सात मतों से पराजित किया। वहीं मंत्री पद पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां प्रकाश चंद्र ने 19 मत हासिल कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भीमराज पुरी को महज एक वोट के अंतर से हराया। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद चौहान और सेवानिवृत्त मुख्य फार्मेसी अधिकारी प्रताप मेहरा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद मुख्य अतिथि...