Haldwani News: आयुक्त रावत ने जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण
हल्द्वानी, अगस्त 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान भूमि विवाद, अतिक्रमण और बकाया धनराशि से जुड़े मामलों की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने अधिकतर समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। मामले में काशीपुर निवासी लीला देवी की शिकायत पर आयुक्त ने बिल्डर से उन्हें कम मिली जमीन के बदले दूसरी जगह उतनी ही भूमि दिलाकर विवाद सुलझाया। वहीं, रामनगर निवासी तारा सती की बकाया रकम 2 अक्तूबर तक लौटाने के निर्देश दिए और रुद्रपुर के एक मामले में 7 दिन के भीतर भूमि की रजिस्ट्री कराने के आदेश दिए। गौलापार की कंचन बिष्ट की शिकायत का तुरंत संज्ञान लेते हुए उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करवाया गया। इसके अलावा, रानीबाग स्थित चित्रेश्वर धाम (चित्रशिला घाट) में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.