Haldwani News: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में सौंपा ज्ञापन
हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। पिथौरागढ़ में सोशल मीडिया पर भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर के प्रति कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में मूल निवासी संघ ने गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। संघ ने प्रशासन और पुलिस को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश देने और कार्रवाई की स्थिति से प्रतिनिधियों को अवगत कराने की मांग भी की। जिलाध्यक्ष रमेश लोहिया, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक चनियाल, हरी राम, गोपाल राम ग्वासीकोटी, चंदन प्रसाद ग्वासीकोटी, आरपी गंगोला, नकलेश चौहान, नफीस अहमद खान और पीआर टम्टा शामिल रहे। प्रतिलिपि डीजीपी, आईजी कुमाऊं, अनुसूचित जाति आयोग और एसपी पिथौरागढ़ को भेजी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.