Haldwani News: आदित्य के दोस्तों पर साजिशन हत्या का शक
हल्द्वानी, सितम्बर 16 -- Haldwani News: हल्द्वानी। करीब दस दिन पहले गौला नदी में मृत मिले 16 साल के किशोर की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिजनों ने बेटे की साजिशन हत्या की का शक जताते हुए उसके छह दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप लगाया कि आरोपी उनके बेटे को घर से बाइक पर बिठाकर लेकर गए और डंडों से पीटकर हत्या के बाद गौला में फेंक दिया। एसपी क्राइम ने जांच का आश्वासन दिया है। रामपुर रोड के देवलचौड़ स्थित मानपुर उत्तर निवासी अशोक कुमार टम्टा का 16 वर्षीय बेटा आदित्य एचएन इंटर कॉलेज में कक्षा 12वीं का छात्र था। परिजनों का आरोप है कि पांच सितंबर की सुबह आदित्य का सहपाठी और जिम ट्रेनर उसे खेलने के बहाने घर से ले गए थे। कुछ अन्य युवक-युवतियों के साथ उसे रानीबाग गौला नदी की ओर ले जाया गया। छह सितंबर को आदित्य का शव राजपुरा स्थित नदी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.