हल्द्वानी, अगस्त 6 -- Haldwani News: भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला प्रकोष्ठ की ओर से आठ अगस्त शनिवार को ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बैंक्वेट हॉल में हरेला पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें हरेला क्वीन, सावन क्वीन और कुमाउनी व्यंजन प्रतियोगिता के जरिए महिलाओं की प्रतिभा और पाक कला का हुनर देखने को मिलेगा। उद्घाटन आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती करेंगी।रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष कुसुम दिगारी ने कहा कि यह आयोजन पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और पौधरोपण के प्रति भी समाज में एक बड़ा जागरूकता संदेश देने का कार्य करेगा। आयोजकों ने क्षेत्र की सभी महिलाओं और स्थानीय नागरिकों को सम्मिलित होने का आमंत्रण दिया है। प्रेसवार्ता में महामंत्री उर्वशी बोरा, कोषाध्यक्ष...