हल्द्वानी, नवम्बर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भाई दूज पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर घरों में तैयारियां की गई हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की कामना करेंगी। ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि द्वितीया तिथि बुधवार को दोपहर 3:54 बजे तक रहेगी। उदयकालीन और अपराह्न व्यापिनी द्वितीया होने के कारण बुधवार को भाई दूज मनाना शुभ रहेगा। उन्होंने बताया कि भाई का तिलक करने का उत्तम समय दोपहर 1:30 से 3:20 बजे तक है। इस दौरान राहुकाल दोपहर 12:05 से 1:26 बजे तक रहेगा, इसलिए बहनों को इस अवधि में तिलक करने से बचना चाहिए। यह भी पढ़ें- Roorki News: हर्षोल्लास से मनाया भैयादूज का पर्व भाई दूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस दिन चित्रगुप्त की कलम-दवात पूजा और यमुना स्नान का भी विशेष महत्व है। ...