Haldwani News: आज बेलबाबा, देवलचौड़, गन्ना सेंटर क्षेत्र की रहेगी बिजली गुल
हल्द्वानी, अक्टूबर 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी। ग्रामीण विद्युत वितरण खंड के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा वृक्षों के पातन, आरडीएसएस योजना के तहत 33 केवी विद्युत लाइन के कंडक्टर बदलने तथा लॉपिंग-चॉपिंग और अनुरक्षण कार्य किए जाने के कारण रविवार को भी उपभोक्ताओं की मुश्किलें थमने वाली नहीं हैं। ऊर्जा निगम द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रविवार सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता एके गुप्ता ने बताया कि टीपी नगर, फुटकुआं, फूलचौड़, कठघरिया, धौलाखेड़ा और लालकुआं उप संस्थानों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र प्रभावित रहेंगे, जिसमें बेलबाबा, देवलचौड़, गन्ना सेंटर, एवीआर, बच्चीनगर, इंडस्ट्रियल और बमेठा बंगर फीडर से जुड़े इलाके शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.