हल्द्वानी, नवम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में वीकेंड पर श्रद्धालुओं व पर्यटकों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने 28 एवं 29 नवंबर को ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इसके तहत सुबह 3 से रात 11 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें जनपद की सीमा पर रोका जाएगा। बसों व चौपहिया वाहनों के लिए सुबह 5 से रात 8 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। अल्मोड़ा, जागेश्वर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ से मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहन लमगड़ा, धनाचूली, धारी, खुटानी बैंड और भीमताल होकर जाएंगे, जबकि हल्द्वानी व काठगोदाम से इन स्थानों को जाने वाले वाहन इसी मार्ग से आवाजाही करेंगे। काठगोदाम से रानीखेत जाने वाले वाहनों को खुटानी बैंड से मोड़कर मुक्तेश्वर व रामगढ़ मार्ग स...