Haldwani News: आईआरबी बैलपड़ाव में लगा स्वास्थ्य-रक्तदान शिविर
हल्द्वानी, अक्टूबर 28 -- Haldwani News: कालाढूंगी। पुलिस शहीद दिवस सप्ताह एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को आईआरबी प्रथम वाहिनी, बैलपड़ाव में निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ सेनानायक डॉ. हरीश वर्मा ने किया। शिविर में 87 अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य एवं 25 कर्मियों का नेत्र परीक्षण किया गया। 32 लोगों ने रक्तदान किया। चिकित्सा टीम में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ओमप्रकाश, महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सौम्या प्रकाश, फिजिशियन डॉ. इरशाद हुसैन, नेत्र सहायक नीरज वैष्णव, सीएचओ रेखा तिवारी रहीं। रक्तदान शिविर में एसटीएच हल्द्वानी के ब्लड बैंक की टीम से डॉ. शालिनी उपाध्याय, दीपिका, सुषमा, रोहित, प्रियंका, उमेश सुयाल, रीता ने योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.