Haldwani News: आईआरबी परिसर में हुई मंदिरों की प्राण-प्रतिष्ठा
हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: कालाढूंगी। बैलपड़ाव स्थित आईआरबी प्रथम वाहिनी परिसर में सोमवार को धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। सेनानायक डॉ. हरीश वर्मा के नेतृत्व में प्राचीन भूमिया देव मंदिर के जीर्णोद्धार पूर्ण होने के साथ नव निर्मित बाबा भोलेनाथ और बजरंगबली के मंदिरों में विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक बंशीधर भगत और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। यहां उपसेनानायक वीर सिंह, सहायक सेनानायक बलजीत सिंह भाकुनी, भाकियू जिला अध्यक्ष भगवान सिंह रौतेला, सांसद प्रतिनिधि भगवान तिवारी, रमन सिंह पन्नू, अजय कुमार आर्य, श्यामपाल सिंह, नरेश चंद्र पांडे, योगेंद्र अधिकारी, मुकेश पांडे सहित वाहिनी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.