Haldwani News: आईआईएम काशीपुर में ट्रेनिंग के लिए कोटाबाग का छात्र चयनित
हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: कोटाबाग। राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग के छात्र विकास जोशी का चयन देश के प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थान भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) काशीपुर में देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत हुआ है। विकास की ओर से तैयार किया गए 'आंवले से निर्मित खाद्य पदार्थ ' को आईआईएम काशीपुर के विशेषज्ञ पैनल ने चयनित किया। इस चयन के बाद विकास को आईआईएम काशीपुर में 6 दिवसीय आवासीय उद्यमिता प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य व स्टाफ ने विकास की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.