Haldwani News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल से बच्चों की पढ़ाई ठप
हल्द्वानी, नवम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल से जिले के सैकड़ों केंद्रों पर पिछले 16 दिनों से ताले लटके हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई और पोषण के साथ गर्भवती व धात्री महिलाओं को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। देवलचौड़ बंदोबस्ती में 150 बच्चे और 46 गर्भवती महिलाएं आंगनबाड़ी सेवाओं से वंचित हैं। हल्द्वानी के शहरी क्षेत्रों से लेकर ओखलकांडा के ग्रामीण इलाकों तक आंदोलन का असर दिख रहा है। केंद्र बंद होने से बच्चों को नियमित शिक्षण गतिविधियों और पोषण आहार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। गर्भवती व धात्री महिलाओं को भी पोषण संबंधी सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। टीकाकरण और बीएलओ से जुड़े कार्य भी प्रभावित हैं। लामाचौड़, तल्ली बमोरी समेत कई क्षेत्रों में केंद्र बंद हैं, वहीं पहाड़ी इलाकों में भी सेवाएं बाधित ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.