Haldwani News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना 18वें दिन भी जारी
हल्द्वानी, नवम्बर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख रुपये का लाभ और नियमित मासिक पेंशन समेत पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का आंदोलन रविवार को 18वें दिन भी जारी रहा। आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने बुद्ध पार्क में धरना देकर शासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगों के संबंध में शासनादेश जारी नहीं होता, तब तक धरना और कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा ने कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मिलने वाला मानदेय पर्याप्त नहीं है। मौजूदा मानदेय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: दो सूत्रीय मांगों को लेकर 21वें दिन भी डटी रहीं आंगनबाड़ी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.