हल्द्वानी, अगस्त 12 -- Haldwani News: नैनीताल, संवाददाता। बीडी पांडे अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के वाहनों का ऑनलाइन चालान कटने पर अस्पताल प्रशासन ने आपत्ति जताई है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. द्रौपदी गर्ब्याल ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को एक आधिकारिक पत्र भेजा है। जिसके अनुसार अस्पताल में पर्याप्त पार्किंग स्पेस न होने के कारण पूर्व अनुमति के तहत एनसीसी गेट के पास स्टाफ के सात वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की गई थी। इसके बावजूद बीती चार अगस्त को निर्धारित पार्किंग में खड़े स्टाफ के तीन वाहनों का ऑनलाइन चालान काट दिया गया। पीएमएस ने पुलिस प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर चालान तुरंत निरस्त करने और अस्पताल स्टाफ के लिए स्थायी पार्किंग व्यवस्था निर्धारित करने में सहयोग देने का अनुरोध किया है। इसकी प्रतिलिपि जिलाधिकारी और नगर पाल...