Haldwani News: अस्पताल से फरार पॉक्सो के आरोपी की तलाश में जुटी एसओजी
हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बेस अस्पताल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अब एसओजी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई दिन तक तलाश के बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं मिलने पर एसएसपी ने यह कदम उठाया है। एसओजी की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार वनभूलपुरा क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में करीब एक माह पहले उसे गिरफ्तार किया गया था। वह बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था। 22 अक्तूबर को तबीयत खराब होने की शिकायत पर उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बेस अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान शौचालय जाने का बहाना बनाकर वह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देते हुए खिड़की से कूदकर फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.