Haldwani News: अस्पताल के शौचालय से फरार किशोर के मामले में मुकदमा
हल्द्वानी, अक्टूबर 24 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। बेस अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया 16 वर्षीय विधि विवादित किशोर के सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर फरार होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाल संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वनभूलपुरा के लाइन नंबर-17 निवासी किशोर की तबीयत बिगड़ने पर 21 अक्तूबर को उसे बेस अस्पताल लाया गया था। चिकित्सकीय परामर्श के बाद उसकी खून की जांच कराई गई और एक्स-रे के लिए बैठाया गया। इसी दौरान उसने शौचालय जाने की जिद की। कर्मचारी उसे शौचालय ले गए, जहां उसने अंदर से चिटकनी लगा ली और खिड़की से कूदकर भाग निकला। तलाश में सफलता नहीं मिलने पर अधीक्षक विनोद कुमार ने 23 अक्तूबर को कोतवाली में तहरीर दी। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मामले में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.