हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में असर फाउंडेशन की ओर से तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार से कार्यक्रम शुरू किया गया। प्राचार्य प्रो. नरेंद्र सिंह बनकोटी की मौजूदगी में रेंजर्स एवं रोवर्स प्रभारी डॉ. रेनू रावत ने विद्यार्थियों को प्रशिक्षण के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर कमल जोशी और खुशी आर्या प्रतिभागियों को 3 से 16 वर्ष तक के बच्चों की पढ़ने-लिखने की क्षमता, गणितीय समझ और प्राथमिक विद्यालयों के सर्वेक्षण की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...