Haldwani News: अवैध शराब के खिलाफ आबकारी कार्यालय पर धरना
हल्द्वानी, अगस्त 13 -- Haldwani News: हल्द्वानी। भीमताल विधानसभा क्षेत्र में अवैध शराब की लगातार मिल रही शिकायतों के विरोध में गुरुवार को राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू के नेतृत्व में लोगों ने जिला आबकारी कार्यालय हल्द्वानी में धरना-प्रदर्शन किया। जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। धरने के दौरान हरीश पनेरू ने कहा कि खनस्यूं, गलनी, पदमपुरी, भटेलिया, बबियाड़ और रामगढ़ समेत कई क्षेत्रों से अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.