Haldwani News: अवैध रेट्रो साइलेंसर और लाइट्स के खिलाफ चला अभियान
हल्द्वानी, अक्टूबर 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी। अवैध रूप से रेट्रो साइलेंसर, उच्च केल्विन की एलईडी लाइट्स, हूटर और ब्लैक फिल्म बेचने वालों पर परिवहन विभाग ने शुक्रवार को बड़ा शिकंजा कसा। लंबे समय से मिल रही शिकायतों पर टीम ने तिकोनिया के पास बरसाती नहर से अभियान की शुरुआत की। कार्रवाई से मचे हड़कंप के बीच कुछ ही देर में कई दुकानों के शटर गिर गए। परिवहन कर अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि अधिकतर दुकानों में स्पेयर पार्ट में आईएसआई मार्क नहीं पाया गया साथ ही कुछ दुकान संचालकों के पास जीएसटी नंबर भी था। छह दुकान स्वामियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए पंद्रह दिनों का समय दिया है। परिवहन कर अधिकारी जगदीश चंद्र, अपराजिता पांडे सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।
छापेमारी की भनक से दुकानें बंद बंद हो गईं दुकानें छापेमारी की भनक लगते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.