हल्द्वानी, जुलाई 15 -- Haldwani News: लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर बुधवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एनएचएआई के परियोजना निदेशक अंशुल जिंदल से मिला। उन्हें ज्ञापन सौंपकर एनएच-109 पर जनता की सुविधा और सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक स्थानों पर कट खोलने, अवैज्ञानिक एवं दुर्घटना का कारण बन रहे कटों को बंद करने, सड़क चौड़ीकरण में तेजी लाने व पेराई सत्र से पहले गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर कटों की वर्तमान व्यवस्था वैज्ञानिक नहीं है। इससे स्थानीय लोगों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और किसानों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई स्थानों पर अव्यवस्थित कट सड़क दुर...