हल्द्वानी, नवम्बर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी। शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत मामले में सोमवार रात नया मोड़ आ गया। एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर ने पीड़ित परिवार के खिलाफ वीडियो डाला तो आक्रोश बढ़ गया। परिजन व्लॉगर पर कार्रवाई के लिए कोतवाली पहुंचे और एक घंटे तक यहां हंगामा हुआ। बाद में पुलिस ने परिजनों को समझाकर घर भेजा। बीते दिनों रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रसूता अर्शदीप की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर खूब हंगामा किया था। अस्पताल के बाहर घंटे धरना प्रदर्शन हुआ था। मामला अभी थमा नहीं था कि सोमवार शाम मृतका के परिजन हल्द्वानी कोतवाली पहुंच गए। उनका आरोप है कि एक व्लॉगर ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया और कहा कि अगर हैसियत नहीं थी तो अस्पताल में लेकर क्यों गए। इतना ह...