Haldwani News: अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर विचार गोष्ठी आज
हल्द्वानी, नवम्बर 28 -- Haldwani News: हल्द्वानी। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, स्वतंत्र पत्रकारिता और लोकतंत्र की रक्षा के मुद्दे पर रविवार को काठगोदाम में विचार गोष्ठी आयोजित की जाएगी। गोष्ठी सुबह 11 बजे सुचेतना भवन में आयोजित होगी। कार्यक्रम से जुड़े उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के संयोजक पीसी तिवारी ने बताया कि गोष्ठी का विषय 'उत्तराखंड में जनपक्षीय पत्रकारिता पर हमला, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पत्रकारिता का भविष्य' रखा गया है। उन्होंने पत्रकारों, लेखकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले नागरिकों से भागीदारी की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.