हल्द्वानी, सितम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सेंटथेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को यूकेजी विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए 'अभिभावक संवाद सत्र' आयोजित किया गया। इसमें प्रधानाचार्य फादर राजेश के साथ साल 2015 बैच की पूर्व छात्रा एवं 'मिस यूनिवर्स 2026' की फाइनलिस्ट दीक्षा पांडे मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। इस दौरान कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थी भी उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन की ओर से दीक्षा पांडे का गर्मजोशी से स्वागत कर उन्हें स्मृति-चिह्न भेंट किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...